फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A man cheated a woman of Rs 98,000 by pretending to be her husband's friend, accused arrested

Faridabad News: पति का जानकार बनकर महिला से 98 हजार ठगे , आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A man cheated a woman of Rs 98,000 by pretending to be her husband's friend, accused arrested
ठग ने पहले खाते में एक रुपया भेजकर बैलेंस चेक करके बताने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पति का जानकार बनकर महिला से 98 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समीम (23) निवासी गांव बाबूगढ़ जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

साइबर थाना बल्लभगढ़ में सेक्टर-3 निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया कि 1 दिसंबर 2024 को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनके पति का जानकार बताया और कहा कि उसके पति ने उसके अकाउंट में पैसे डालने के लिए बोला है। जिसके बाद ठग ने उसके पास एक रुपये फोन पे किया और बैलेंस चेक करके खाते में कुल कितने पैसे हैं बताने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद उसने बैलेंस चेक करके ठग को खाते में कुल रुपयों की जानकारी दी। जिसके बाद ठग ने उसके पास एक लिंक मैसेज किया और शिकायतकर्ता को कहा वह लिंक पर क्लिक करें। जिसके बाद वह बाकी के पैसे खाते में भेज पाएगा। महिला ने ठग के कहे अनुसार लिंक पर क्लिक किया और उसके खाते से कुल 98 हजार 529 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी समीम (23) निवासी गांव बाबूगढ़ जिला मथुरा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले जानकार बनकर कॉल करते हैं, फिर उनके पास कुछ रुपये भेज कर उनसे खाते का बैलेंस पूछ लेते हैं। जिसके बाद यह एक पेमेंट का लिंक बनाकर उनके पास भेजते हैं जिस पर क्लिक करते ही खाते से रुपये कट जाते हैं। पूछताछ के लिए आरोपी को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed