फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A major accident happened on Faridabad Tigaon bridge, husband-wife and three children fell in the drain

Haryana: खराब रास्ता, निर्माण कार्य... बाइक समेत नाले में गिरा पूरा परिवार, 2 मासूम बच्चों की डूबने से हुई मौत

Fri, 07 Mar 2025 08:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Mar 2025 08:40 AM IST
विज्ञापन
A major accident happened on Faridabad Tigaon bridge, husband-wife and three children fell in the drain
Faridabad Accident - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के तिगांव रोड पर शादी से अपने घर लौट रहा परिवार रात के समय बाइक समेत नाले में गिर गया। बाइक पर दंपती के साथ तीन बच्चे सवार थे। आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते दंपती और एक बेटी को पानी से बाहर निकाल लिया। दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


राजीव कॉलोनी निवासी दाताराम अपनी पत्नी रजनी और तीन बच्चों साक्षी (8), मीनाक्षी (6) और बेटा निखिल (4) के साथ तिगांव में एक शादी समारोह से लौट रहा था। रात के करीब 10 बजे पूरा परिवार एक बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। जब वह तिंगाव पुल के पास पहुंचे, तो नाले के ऊपर निर्माण कार्य के चलते वहां पर रास्ता बंद था, लेकिन दोपहिया वाहनों के लिए थोड़ा सा रास्ता खोला हुआ था। उसी रास्ते से वह बाइक निकालने की कोशिश कर रहा था। बाइक असंतुलित होकर नाले में गिर गई और पूरा परिवार भी नाले में गिर गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जैसे ही बाइक नाले में गिरी तो पूरा परिवार पानी में डूब गया। नाले में काफी पानी भरा हुआ था। दाताराम और उसकी रजनी पत्नी रजनी किनारे पर आ गए। आसपास के लोगों ने उनको बाहर निकाल लिया। उनकी 8 साल की बेटी साक्षी को भी लोगों ने जिंदा बाहर निकाल लिया। लेकिन दाताराम की दूसरी 6 साल की बेटी मीनाक्षी और 4 साल के बेटे निखिल की नाले में ही डूब कर मौत हो गई। दोनों के शव को निकाल लिया है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब रास्ते से बाइक निकालने की कोशिश
पुलिस जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि बल्लभगढ़ बायपास रोड पर तिगांव पुल के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण यहां पर निकलने के लिए एक छोटा सा खराब रास्ता ही बचा है। लोगों ने निकलने के लिए एक पतली पगडंडी बना रखी है। दाताराम इसी पगडंडी से बाइक को निकालने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बाइक निकालते समय संतुलन बिगड़ गया और पूरा परिवार बाइक सहित नाले में जा गिरा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed