Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A glimpse of faith and unity seen during Chhath Puja at Adore Samriddhi Society

Faridabad News: एडोर समृद्धि सोसाइटी में छठ पूजा पर दिखी आस्था और एकजुटता की झलक

Sun, 15 Nov 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of faith and unity seen during Chhath Puja at Adore Samriddhi Society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-89 स्थित एडोर समृद्धि सोसाइटी में रविवार को छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सोसाइटी परिसर में बनाए गए छठ घाट पर व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। छठी मईया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।


इस आयोजन में सोसाइटी के पूर्वांचल मूल के परिवारों के साथ अन्य निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा की तैयारियां कीं और एक-दूसरे का सहयोग किया। इस दौरान निगम पार्षद संजीव कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने व्रतियों से आशीर्वाद लिया और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। सोसाइटी निवासियों ने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन विभिन्न परिवारों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ते हैं। सोसाइटी में आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा होगा और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed