{"_id":"6994b8ad5c4370f885014495","slug":"a-fire-broke-out-in-a-hut-in-surajkund-complex-due-to-a-spark-from-a-cutter-machine-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63129-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सूरजकुंड परिसर में कटर मशीन की चिंगारी से हट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सूरजकुंड परिसर में कटर मशीन की चिंगारी से हट में लगी आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड परिसर के गेट नंबर-2 के पास मंगलवार दोपहर एक अस्थायी हट में अचानक आग लग गई। आग कटर मशीन से निकली चिंगारी के कारण भड़की, जिसे मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने समय रहते काबू में कर लिया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे मेला परिसर में स्टॉल हटाने का कार्य चल रहा था। मजदूर एक हट पर लगी वेल्डिंग पाइप को कटर मशीन से काट रहे थे। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी हट की छत पर डाले गए भूसे और लकड़ी पर जा गिरी। भूसा सूखा होने के कारण आग ने तुरंत पकड़ लिया और लपटें तेजी से ऊपर की ओर फैलने लगीं।
आग लगते ही वहां मौजूद मजदूरों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। परिसर में पहले से तैनात दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि आग कटर मशीन से निकली चिंगारी के कारण लगी थी। उस समय परिसर में आमजन मौजूद नहीं थे, केवल मजदूर ही स्टॉल हटाने का कार्य कर रहे थे।