फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A fine of 56 thousand rupees was collected from the commission agents

Faridabad News: आढ़तियों से वसूला 56 हजार का जुर्माना

Sat, 03 May 2025 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A fine of 56 thousand rupees was collected from the commission agents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की ओर से इंद्रपाल सचिव व दीपक सहायक सचिव मार्केट कमेटी, अखिल जैन उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद व अंकित उप निरीक्षक हरियाणा राज्य भंडारण निगम के साथ अनाज मंडी बल्लभगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मैसर्स बिजेन्द्र कुमार हरिशंकर आढ़ती नंबर 72 के स्टॉक व भौतिक निरीक्षण पर स्टॉक रजिस्टर पूरा करना नहीं पाया गया। वहीं एक वाहन जिससे गेहूं उतारा जा रहा था उसने मंडी में आते समय गेट पास नहीं लिया तथा दुकान संचालक द्वारा उक्त गेहूं का स्टॉक रजिस्टर में इंद्राज भी नहीं किया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए मार्केट कमेटी द्वारा जुर्माना लगाया गया ।

संयुक्त टीम ने मैसर्स श्री शंकर ट्रेडिंग कंपनी दुकान नंबर 75 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इस दुकान में स्टॉक रजिस्टर आदि मेंटेन करना नहीं पाया गया। जिस पर जुर्माना लगाया गया है। उसके बाद दुकान नंबर 15 मैसर्स कवर सिंह, रविंद्र कुमार व 22 मेसर्स ओम ट्रेडर्स पर चेकिंग के दौरान स्टॉक रजिस्टर आदि का रिकॉर्ड मेंटेन न करने के संबंध में सचिव मार्केट कमेटी द्वारा दुकान नंबर 15 व 22 के संचालकों पर जुर्माना लगाया गया है। औचक निरीक्षण के दौरान 4 दुकानों पर कुल 56 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। जिसे मार्केट कमेटी की ओर से आढ़तियों से मौके पर ही वसूल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed