{"_id":"6a9dc62b2eefee9eed093bb1","slug":"a-fence-will-be-installed-to-protect-the-plants-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79370-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पौधों की सुरक्षा के लिए के लिए बाड़ लगाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पौधों की सुरक्षा के लिए के लिए बाड़ लगाई जाएगी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में पौधरोपण क्षेत्रों को सुरक्षित करने और पौधों को नुकसान से बचाने के लिए वन विभाग ने बाड़ लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग की ओर से 69 लाख 23 हजार 510 रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
विभाग की योजना के अनुसार, इस कार्य का उद्देश्य राज्य पौधरोपण क्षेत्रों में बाड़ कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बाड़ होने से पौधरोपण क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश, पौधों को नुकसान पहुंचाने तथा अन्य गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। यह कार्य कृषि एवं वानिकी श्रेणी के तहत किया जाएगा है। वन विभाग की 11 सितंबर के बाद बाड़ लगाने वाली कंपनी के चयन की कार्रवाई शुरू करेगा। विभामीय अधिकारियों के मुताबिक, वन विभाग द्वारा पौधरोपण क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए बाड़ लगाए जाने से हरित क्षेत्र को संरक्षित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। खासकर ऐसे पौधरोपण क्षेत्रों में, जहां लावारिस पशुओं, अतिक्रमण अथवा लोगों की आवाजाही के कारण पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।