फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A drive will be launched against driving in the wrong direction and illegal parking.

Faridabad News: गलत दिशा में वाहन चलाने और अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

Mon, 15 Jun 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
A drive will be launched against driving in the wrong direction and illegal parking.
यातायात व्यवस्था की समीक्षा बैठक में पुलिस उपायुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। केजीपी, मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गलत दिशा में वाहन चलाने और अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। वहीं दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर निगरानी बढ़ाने, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। यह निर्णय सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के प्रमुख एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में एसीपी ट्रैफिक-2 विकास कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक अनोज कुमार समेत सभी ट्रैफिक जोन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक जयवीर सिंह ने कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाना सड़क हादसों का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। कई चालक समय बचाने के लिए गलत दिशा में वाहन चलाते हैं, जिससे आमने-सामने की टक्कर जैसी गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। इसे रोकने के लिए कट प्वाइंट, यू-टर्न, सर्विस रोड और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एक्सप्रेसवे और हाईवे किनारे अवैध पार्किंग की समस्या पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़क किनारे, पुलों के नीचे और प्रतिबंधित क्षेत्रों में खड़े ट्रक, डंपर, बसों व अन्य वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे वाहनों का चालान करने के साथ जरूरत पड़ने पर उन्हें जब्त भी किया जाएगा।


डीसीपी ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed