फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A district-level Science Olympiad will be held in the district for the first time.

Faridabad News: जिले में पहली बार होगा जिला स्तरीय साइंस ओलंपियाड

Fri, 10 Jul 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A district-level Science Olympiad will be held in the district for the first time.
- जिला शिक्षा विभाग आयोजन की तैयारियों में जुटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला शिक्षा विभाग अब गणित ओलंपियाड की तरह ही जिला स्तर पर साइंस ओलंपियाड के आयोजन की तैयारी कर रहा है। इस तरह की प्रतियोगिता कराने वाला फरीदाबाद पूरे हरियाणा का पहला जिला बनेगा। इस प्रतियोगिता से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सकेगा।

प्रतियोगिता में जिले के राजकीय और निजी स्कूलों के छात्र साथ हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। इस पूरी परीक्षा को पारदर्शी बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने इसे ऑनलाइन मोड में कराने का फैसला लिया है। हर कक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। साथ ही सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली स्कूल की टीम को नकद इनाम देने की भी योजना है।
विज्ञापन


छात्रोंं को इस परीक्षा के लिए अलग से तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आने वाले सवाल उनकी कक्षाओं के साइंस सिलेबस पर ही आधारित होंगे। इससे बच्चों की बुनियादी समझ मजबूत होगी। साथ ही उन्हें आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर की बड़ी परीक्षाओं के लिए भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा का कहना है प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में किताबी ज्ञान से परे जाकर विज्ञान की समझ को बढ़ाना है। इससे उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed