फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A culvert will be built behind Neelam Cinema, people will get relief from traffic jam

Faridabad News: नीलम सिनेमा के पीछे बनेगी पुलिया, लोगों को जाम से मिलेगी राहत

Sun, 07 Sep 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A culvert will be built behind Neelam Cinema, people will get relief from traffic jam
फरीदाबाद बीके नीलम रोड पर नाला पक्का करने के कार्य का उदघाटन करते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल
बीके से नीलम चौक तक नाला होगा पक्का, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। फरीदाबाद के बीके चौक से लेकर नीलम चौक तक नाले को पक्का करने एवं नीलम सिनेमा के पीछे नई पुलिया के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर लगभग 2.05 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे आगामी 4 माह की अवधि में पूरा किया जाएगा। इस निर्माण कार्य का क्रियान्वयन फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाई।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि आज जिस परियोजना का शुभारंभ किया गया है, उसके पूरा होने पर स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही जाम समस्या से राहत मिलेगी और शहर में यातायात सुगम होगा। केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर फरीदाबाद के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने अपने संबोधन में कहा कि बीके चौक और नीलम चौक के बीच वर्षों से कच्चा नाला बना हुआ है, जिसके चलते क्षेत्र में गंदगी और जाम की समस्या बनी रहती थी। नाले को पक्का करने से न केवल गंदगी का स्थायी समाधान होगा, बल्कि जल निकासी भी सुचारू रूप से हो सकेगी। वहीं, नीलम सिनेमा के पीछे पुलिया बनने से चौक पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम की समस्या से भी लोगों को काफी हद तक निजात मिलेगी। यह परियोजना फरीदाबाद की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में एक ठोस कदम है। नाला पक्का होने के बाद बची हुई भूमि का उपयोग फुटपाथ और सड़क चौड़ीकरण के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नेहरू ग्राउंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम जुनेजा के नेतृत्व में उपस्थित व्यापारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के माध्यम से केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए बदलावों से व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। व्यापार वर्ग ने इसे केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का प्रतीक बताया।


इस अवसर पर हरियाणा सरकार में चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, निगम पार्षद सुमन बाला, निगम पार्षद जसवंत सिंह, निगम पार्षद हरिकिशन गिरोटी सहित अन्य गणमान्य लोग, व्यापारी वर्ग और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed