फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A court will be held to hear electricity-related complaints.

Faridabad News: बिजली शिकायतों पर सुनवाई के लिए लगेगी अदालत

Tue, 29 Sep 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A court will be held to hear electricity-related complaints.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 29 सितंबर को शहर में उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण की सुनवाई होगी। सेक्टर-23 स्थित एसई (ऑपरेशन) कार्यालय में दोपहर 12 बजे अधीक्षक अभियंता अमित कंबोज की अध्यक्षता में गलत बिलिंग, रीडिंग, कनेक्शन, मीटर और वोल्टेज संबंधी सभी शिकायतें सुनी जाएंगी। सेक्टर-15ए ओल्ड फरीदाबाद स्थित परिचालन मंडल कार्यालय में सुबह 11 बजे कार्यकारी अभियंता देवेंद्र अत्री 50 हजार रुपये तक के मामलों की सुनवाई करेंगे। सेक्टर-6 बल्लभगढ़ स्थित परिचालन मंडल कार्यालय में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कार्यकारी अभियंता संजय मंगला 50 हजार रुपये तक की शिकायतें सुनेंगे। तीनों जगह कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई नहीं होगी। उपभोक्ताओं को सत्यापित फॉर्म के साथ शिकायत का विस्तृत विवरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed