फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A clerk was duped of Rs 3.81 lakh in the name of a job in the Railways.

Faridabad News: रेलवे में नौकरी के नाम पर मुंशी से 3.81 लाख की ठगी

Sat, 18 Apr 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A clerk was duped of Rs 3.81 lakh in the name of a job in the Railways.
-पैसे ऐंठने के लिए खुद को बताया था रेलवे का उच्च अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला न्यायालय के मुंशी धर्मवीर से बेटे को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.81 लाख की ठगी की गई। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पीड़ित ने प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद सेंट्रल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़ित धर्मवीर के अनुसार ठगी की शुरुआत 2022 में हुई। उस समय कृष्ण प्रसाद नामक व्यक्ति पर चोरी का एक मामला चल रहा था जिसकी जमानत धर्मवीर के माध्यम से हुई थी। इसी दौरान कृष्ण प्रसाद और उसकी बुआ मुन्नी देवी ने खुद को रेलवे का उच्च अधिकारी बताकर धर्मवीर का विश्वास जीता। आरोपियों ने फर्जी आई-कार्ड दिखाकर दावा किया कि वे कोटे के माध्यम से धर्मवीर के बेटे अभिषेक की सरकारी नौकरी रेलवे में लगवा सकते हैं।
विज्ञापन


नौकरी के नाम पर आरोपियों ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने अब तक 3.81 लाख रुपये का भुगतान किया। पीड़ित ने चार दिसंबर 2023 को कोर्ट परिसर में ही 1.5 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 के बीच कुल 12 बार में 2.31 रुपये यूपीआई के जरिये भेजे। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने जॉइनिंग लेटर देने का झांसा दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने न्याय के लिए 21 अक्तूबर 2024 से लेकर जुलाई 2025 तक एसएचओ सेंट्रल, पुलिस कमिश्नर, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय तक कुल नौ बार लिखित शिकायतें और स्पीड पोस्ट भेजे। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने आरटीआई लगाई। आरटीआई के जवाब में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पुलिस ने न तो दोषियों को नोटिस दिया और न ही उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने बिना किसी जांच के ही मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था।


पीड़ित ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में न्याय की गुहार लगाई। आयोग के सख्त रुख और डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद के आदेश के बाद आरोपियों मुन्नी देवी और कृष्ण प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने फाइल को आगामी तफ्तीश के लिए पुलिस चौकी सेक्टर-15 फरीदाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed