फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A car driver coming from the wrong direction hit a bike rider.

Faridabad News: गलत दिशा से आए कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी

Thu, 16 Apr 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A car driver coming from the wrong direction hit a bike rider.
गंभीर हालत में बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड थाना इलाके में गलत दिशा से आए कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजकुमार डबुआ कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि ओल्ड थाना में कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


ये हादसा 11 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे का है। राजकुमार बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से घर लौटते हुए ओल्ड फरीदाबाद पुलिस पर पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से आए कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इससे राजकुमार को शरीर के बाएं कंधे से लेकर पैर तक कई जगह चोट लगी। साथ ही उनके नाक की हड्डी भी टूट गई। टक्कर लगने के बाद उनकी बाइक सड़क पर घिसटती चली गई और आग लगने के कारण जलकर खाक हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से कार भगा ले गया। घायल को पहले बीके अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे सेक्टर-86 के निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed