{"_id":"685c4bd748a6566e150afdcf","slug":"a-campaign-will-be-run-to-take-the-schemes-to-the-villages-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45967-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में भारत सरकार की वित्तीय समावेश योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर तक शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन माह का विशेष अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित निष्क्रिय जन-धन खातों का पुनः केवाईसी सत्यापन किया जाएगा ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों, विशेष रूप से बैंकों और अग्रणी जिला प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन सुनियोजित ढंग से करें। इसके अतिरिक्त अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जन-जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।