फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मोदी की पांच परियोजनाओं ने सुधारी देश की अर्थव्यवस्था: सुषमा स्वराज

मोदी की पांच परियोजनाओं ने सुधारी देश की अर्थव्यवस्था: सुषमा स्वराज

Mon, 06 May 2019 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मोदी की पांच परियोजनाओं ने सुधारी देश की अर्थव्यवस्था: सुषमा स्वराज
मोदी की पांच परियोजनाओं ने सुधारी देश की अर्थव्यवस्था: सुुषमा स्वराज
विज्ञापन


फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच योजनाओं का असर सिर्फ पांच साल में ही देखने को मिल रहा है। आज देश विश्व भर में अपना अहम स्थान रखता है। पांच योजनाओं ने देश की अर्थ व्यवस्था को सुधारा है। पांच साल में जितना काम हुआ, उतना पूर्व की सरकारों ने कभी नहीं किया। अब देश की दिशा बदलनी है। इसलिए अगले पांच साल फिर से मोदी राज के नाम करने होंगे। सोमवार को भाजपा के प्रबुद्ध-बुद्धिजीवी सम्मेलन में पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यह बात कही।
अनखीर-बड़खल रोड स्थित संस्कृति ग्रींस बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची विदेश मंत्री ने कहा कि मोदी की पांच प्रमुख योजनाएं विश्व भर में चर्चित हैं। उज्ज्वला योजना के तहत देश में आज 26 करोड़ गैस कनेक्शन हैं। पहले की सरकार में सिर्फ 12 करोड़ गैस कनेक्शन थे। मोदी राज में 6 करोड़ गैस कनेक्शन निशुल्क दिए गए हैं। इसके अलावा गरीबों के 34 करोड़ बैंक खाते खुलवाए गए, जिससे मजदूर किसान का पैसा सीधा उनके खाते में जाए और कोई बिचौलिया उस पर डाका न डाल पाए। मोदी सरकार ने सभी के समान विकास योजना पर काम किया। देश के सभी वर्गों के लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले सिर्फ तीन पासपोर्ट आफिस थे। वर्तमान समय में इनकी संख्या 11 हो गई है। योजनाएं ऐसी लाई गईं जिसमें सभी का समान विकास किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हुए हैं, जिन्होंने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पुलवामा हमले के बदले में एयर स्ट्राइक करके मोदी ने अपनी कूटनीति के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि फिर से बहुमत में आने पर भाजपा सरकार कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाने का काम करेगी। अपने करीब 45 मिनट के भाषण में विदेश मंत्री ने कहा कि वह पलवल की बेटी हैं। उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्रीय जनता अपनी बेटी को निराश नहीं करेगी और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करेेगी। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश महासचिव संदीप जोशी, हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, मूलचंद शर्मा, टेकचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed