{"_id":"66c6212c27995afefd04c30c","slug":"83-thousand-cheated-from-sales-officer-by-filling-information-on-link-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-29501-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लिंक पर जानकारी भरवाकर बिक्री अधिकारी से 83 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लिंक पर जानकारी भरवाकर बिक्री अधिकारी से 83 हजार ठगे
Wed, 21 Aug 2024 10:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
- क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट नकदी में बदलने का दिया था लालच, अधिकारी ने लिंक पर क्लिक कर भर दी थी महत्वपूर्ण जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कंपनी में बिक्री अधिकारी के साथ क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट भुनाने के नाम पर 83 हजार रुपये की ठगी हो गई है। बिक्री अधिकारी ने लिंक पर क्लिक करके सभी महत्वपूर्ण जानकारी को भर दिया था। जिसके बाद उनके कार्ड से दो बार में ठगी हो गई। थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी नरेश ने बताया कि 14 जुलाई को उनके पास इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने के लिए मैसेज आया। मैसेज में आए लिंक पर क्लिक करके सभी महत्वपूर्ण जानकारी को भर दिया। जिसमें उन्होंने क्रेडिट कार्ड का नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड नंबर आदि भरे। इन सभी को भरने के बाद उनके फोन पर ओटीपी आया। ओटीपी आते ही उनके फोन हैक हो गया और उनके खाते से दो बारी में 81321 और 2500 रुपये कट गए।