{"_id":"60edca368ebc3e726f2f2c1d","slug":"83-33-lakh-cheated-in-the-name-of-making-a-director-in-the-company-faridabad-news-noi5933249154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी में निदेशक बनाने के नाम पर 83.33 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी में निदेशक बनाने के नाम पर 83.33 लाख ठगे
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना इलाके में रहने वाले एक कारोबारी को कंपनी में निदेशक का पद देने व शेयर होल्डर का झांसा देकर उससे 83.33 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ये रकम अपनी फैक्ट्री बेचकर एकत्रित की थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त को दी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-18 हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी निवासी पीड़ित संदीप अब्रोल ने पुलिस को बताया कि कृष्णा कॉलोनी अलायन्स प्रिसिशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक उसके बड़े भाई के जानकार हैं। कंपनी के दो निदेशकों व एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें कहा कि वे उनकी कंपनी में पैसा लगा दें। इसके बदले में उन्हें कंपनी में निदेशक का पद व शेयर भी मिलेगा। उसके पास एक प्लेटिंग प्लांट था। उन्होंने उसे बेचकर आरोपियों की कंपनी में 83.33 लाख रुपये लगाए थे। आरोप है कि कंपनी के निदेशक चंदर शेखर लखनपाल, वेदांशी लखनपाल व विक्रांत लखनपाल ने पैसे ले लिए।
इसके बाद उन्हें कंपनी में निदेशक का पद नहीं दिया गया और न ही उनके हिस्से का लाभ दिया गया। संदीप ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके पैसे से खरीदी मशीनरी बेचनी शुरू कर दी और उन पैसों को दूसरी जगह पर इस्तेमाल कर रहे हैं। संदीप को यह भी पता लगा कि सभी आरोपी भारत से भागकर विदेश जाने की तैयारी में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।