फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   घर में घुसकर एसपीओ के परिवार पर हमला

घर में घुसकर एसपीओ के परिवार पर हमला

Mon, 25 Feb 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर एसपीओ के परिवार पर हमला
कुत्ता भौंका तो घर में घुसकर एसपीओ के परिवार पर हमला
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-55 पुलिस चौकी में तैनात स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में एसपीओ सहित उनकी पत्नी व बेटे को चोटें आई हैं। उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव सीकरी निवासी दयानंद सेना से सेवानिवृत्त हैं। इस समय वह हरियाणा पुलिस में बतौर स्पेशल पुलिस अफसर हैं। इस समय सेक्टर-55 चौकी में बतौर सिपाही तैनात हैं। दयानंद ने बताया कि उन्होंने एक कुत्ता पाल रखा है। गत 23 फरवरी को उनके घर के बाहर कुछ युवक आकर खड़े हो गए। उन्हें देखकर कुत्ता भौंकने लगा। इस पर उन युवकों ने विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उस समय तो युवक वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद वे अपने 10-15 साथियों के साथ वापस आए और घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में दयानंद, उनकी पत्नी चंद्रकला और 19 वर्षीय बेटे संकेत को चोट आई। पत्नी चंद्रकला के सिर में गंभीर चोट है और उसका ऑपरेशन हुआ है। अभी वे आईसीयू में हैं। थाना सदर बल्लभगढ़ प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed