{"_id":"655f8d976cf52fab6e0f9506","slug":"80-room-hostel-will-be-built-for-working-women-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17123-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा 80 कमरों का छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा 80 कमरों का छात्रावास
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कामकाजी महिलाओं के लिए ग्रेटर फरीदाबाद में 80 कमरों का हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-78 में जमीन चिह्नित की गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से डीपीआर तैयार कर सरकार को भेज दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना पर करीब 33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में छोटी-बड़ी करीब 28 हजार कंपनियां हैं। इनमें सात लाख से अधिक कर्मचारी काम करते है। इंडस्ट्रियल सिटी होने के कारण दूसरे जिलों से भी हर माह काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां यहां पहुंचती हैं। सरकारी स्तर पर आवास की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें सेक्टर व कॉलोनियों में महंगे दाम पर घर लेकर रहना पड़ता है। घर से कंपनी दूर होने के कारण उन्हें आवाजाही में भी काफी परेशानी होती है जिसे देखते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने महिलाओं को नौकरी करके आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए महिला छात्रावास (हॉस्टल) बनाने की योजना तैयार की है। इसके तहत दूसरे शहरों से आकर यहां काम करने वाली महिलाओं को हॉस्टल की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञान भवन के पास बनेगा
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, कामकाज महिलाओं को बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-78 में हॉस्टल के लिए जगह चिन्हित की गई है। इसके पास ही प्रदेश का सबसे कन्वेंशन सेंटर (विज्ञान भवन) बनाया जाएगा। इसके समीप वर्ल्ड स्ट्रीट है। इनके पास ही होटल और मॉल भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने की डीपीआर तैयार कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजी गई है। मंजूरी के बाद टेंडर जारी कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण