फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   8 feet wide roads are being built without tracks

Faridabad News: बिना पटरी बनाई जा रहीं 18 फीट चौड़ी सड़कें

Sun, 15 Feb 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
8 feet wide roads are being built without tracks
-बरसात में कटाव का खतरा, ग्रामीणों में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नाराजगी व्याप्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाणा लोक निर्माण विभाग द्वारा 18 फीट चौड़ी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इन सड़कों के दोनों ओर पटरी (शोल्डर) नहीं बनाई जा रही। इससे बरसातों में कटाव होने से सड़क जल्द ही जर्जर होने का खतरा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह गंभीर लापरवाही भविष्य में भारी नुकसान का कारण बन सकती है।

ग्रामीणों के अनुसार गांगोली से पोंडरी, गांगोली से दुबालु, किरा से आलदुका, आलदुका से पोंडरी मार्ग समेत करीब आधा दर्जन सड़कों पर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, परंतु दोनों तरफ तीन-तीन फीट की पटरी नहीं छोड़ी गई। जानकारों का कहना है कि सड़क के साथ मजबूत पटरी न होने पर बरसात के मौसम में पानी किनारों से कटाव शुरू कर देता है, जिससे डामर उखड़ने लगता है और सड़क जल्दी जर्जर हो सकती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बिना पटरी की सड़कें दुर्घटनाओं को भी न्योता देती हैं। यदि कोई वाहन किनारे उतर जाए तो उसे दोबारा सड़क पर चढ़ाना मुश्किल हो जाता है, जिससे वाहन पलटने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर रात और बारिश के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो सकती है। हेमराज, कृष्ण नम्बरदार, भजनलाल, राजू, अशोक सहित दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरत रहे हैं और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण केवल खानापूर्ति बनकर रह गया है, जबकि तकनीकी मानकों के अनुसार मजबूत बेस और दोनों ओर पर्याप्त चौड़ाई की पटरी आवश्यक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन से मांग

लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जहां-जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, वहां तत्काल प्रभाव से दोनों ओर कम से कम तीन-तीन फीट की मजबूत पटरी बनाई जाए। साथ ही निर्माण गुणवत्ता की जांच कर दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग न हो और सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहें।

------

अभी सड़कों का निर्माण चल रहा है इसके बाद दोनों तरफ पटरी बांधने का काम भी कराया जाएगा। खेतों में फसल होने के कारण भी पटरी नहीं बांधी गई है।

- तपेश कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed