फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   77 thousand lost in friendship with a girl from England

इंग्लैंड की युवती से दोस्ती में गंवाए 77 हजार

Sun, 01 May 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
77 thousand lost in friendship with a girl from England
फरीदाबाद। इंग्लैंड की युवती से फेसबुक पर दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। युवती ने उसे बातों में फंसाकर 77 हजार रुपये हड़प लिए। जवाहर कॉलोनी निवासी असीम कुमार ने पुलिस को बताया कि एरिक सेंडरा नाम की महिला उसकी फेसबुक फ्रेंड की सूची में थी। अकॉउंट में उसने अपना पता लंदन इंग्लैंड लिखा हुआ था। करीब डेढ़ महीने से असीम कुमार की एरिक सेंडरा से फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप पर बातचीत हो रही थी। एक दिन सेंडरा ने कहा कि वह भारत आकर सोना खरीदना चाहती है।
विज्ञापन

भारत में उसका कोई जानकार नहीं है। उसने असीम कुमार से कहा कि उसने भारत आने के लिए 26 अप्रैल का टिकट किया है। 27 अप्रैल को असीम के पास एक फोन आया। फोन करने वाली युवती ने कहा कि वह मुंबई एयरपोर्ट से बोल रही है। लंदन से एरिक सेंडरा नाम की आपकी दोस्त आई हुई है। उसके पास करोड़ों के पाउंड हैं। वह उन्हें तुरंत रुपयों में नहीं बदल सकती। आप उसके अकाउंट में 80 हजार रुपये भेज दो। असीम उसकी बातों में आ गया और खाते में 77 हजार रुपये भेज दिए। रुपये भेजे जाने के बाद युवती ने असीम कुमार का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। फेसबुक से भी एरिक सेंडरा का अकॉउंट ब्लॉक हो गया। ठगी का अहसास होने पर असीम ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed