फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad 73 teachers of the district did not take the dose of corona vaccine

फरीदाबाद: जिले के 73 शिक्षकों ने नहीं ली कोरोना वैक्सीन की डोज

Fri, 31 Dec 2021 10:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 31 Dec 2021 10:57 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते संख्या को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। हसला के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि सरकारी स्कूलों में करीब 900 लेक्चरर हैं।

विज्ञापन
Faridabad 73 teachers of the district did not take the dose of corona vaccine
73 teachers of the district did not take vaccine dose

विस्तार

जिले के विभिन्न राजकीय स्कूलों में तैनात 73 शिक्षकों ने अभी तक कोविड-19 का टीकाकरण नहीं कराया है। शिक्षा विभाग ने एक जनवरी से उनकी अनुपस्थिति लगाने का निर्णय लिया है। उन्हें स्कूलों में प्रवेश भी नहीं मिल पाएगा। विभाग की ओर से इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिया है। जिन्होंने एक डोज लगवा ली है और दूसरी के लिए अभी समय शेष है, सिर्फ उन्हें ही स्कूलों में प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संख्या को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। हसला के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि सरकारी स्कूलों में करीब 900 लेक्चरर हैं। इनमें से करीब 73 लेक्चरर ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से टीकाकरण कराने के निर्देश जारी किया गया है। इन सभी शिक्षकों की कोविड प्रमाण पत्र की जांच की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन को ही सौंपी गई है। अगर कोई शिक्षक प्रमाण पत्र दिखाने में आना कानी करता है, तो उसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से किया जाएगा। ऐसे में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश के 22 जिलों में 14 हजार 159 सरकारी स्कूल हैं। इनमें 1 लाख 4 हजार 123 शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से 28 हजार 232 ऐसे शिक्षक हैं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली ही डोज ली है, वहीं 54 हजार 75 ऐसे शिक्षक हैं, जो दोनों डोज ले चुके हैं। करीब 21 हजार 800 शिक्षकों ने एक भी टीका नहीं लगवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed