{"_id":"5b855a9442c79246300f67ae","slug":"71535466132-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईकोग्रीन कंपनी पर अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईकोग्रीन कंपनी पर अवैध वसूली का आरोप
Updated Tue, 28 Aug 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ईकोग्रीन कंपनी पर अवैध वसूली का आरोप
फरीदाबाद। निर्धारित शुल्क की जगह ईकोग्रीन कंपनी की ओर से दो से पांच गुना अधिक वसूली किए जाने के विरोध में सेक्टर तीन के नागरिकों ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आरडब्ल्यूएफ के प्रधान सुभाष लांबा ने संयुक्त आयुक्त संदीप अग्रवाल को ज्ञापन सौंप कर ईकोग्रीन कंपनी के खिलाफ 15 दिन में कार्रवाई करने ाकी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो फेडरेशन बड़ा आंदोलन करेगी। संयुक्त आयुक्त का कहना था कि कंपनी को चंडीगढ़ मुख्यालय से कांट्रेक्ट मिला है इसलिए वह आला अधिकारियों को शिकायत भेज देंगे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुभाष लांबा ने बताया कि सरकार ने घर-घर से कूड़ा उठाने के रेट निर्धारित कर रखे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों से मात्र पांच रुपये जबकि 100 वर्ग गज तक के मकान से 24 रुपये प्रतिमाह शुल्क वसूली निर्धारित की गई है। उनका आरोप है कि ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारी प्रत्येक घर से 50 रुपये वसूलते हैं और रसीद भी बिना जीएसटीएन नंबर वाली देते हैं। विरोध करने पर कूड़ा नहीं उठाते और धमकियां देते हैं। फेडरेशन के सचिव रतनलाल राणा ने बताया कि 17 जुलाई को निगम के अतिरिक्त आयुक्त से इसकी शिकायत की गई थी। आरोप है कि अतिरिक्त आयुक्त ने कोई कार्रवाई नहीं की इससे ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारियों के हौसले बढ़ गए हैं। करीब पौन घंटे तक प्रदर्शर्न करने के बाद सभी लोग संयुक्त आयुक्त संदीप अग्रवाल के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने ीसारी बात सुनने के बाद प्रदर्शनकारियों को बताया कि कंपनी के संबंध में कोई भी फैसला मुख्य सचिव स्थानीय शहरी निकाय ही कर सकते हैं इसलिए उनकी शिकायत वहां भेजी जा रही है। इस मौके पर दिनेश शर्मा उर्फ बबलू, बलविंदर सिंह, हरीश, चोरवाणी ,दिवाकर ,एससी सक्सेना, मनोज भारद्वाज, सरफराज, प्रेम वत्स राजेश, अवधेश सिंह, एससी शर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, जयनंद अवकाश, विनय, फिलिप्स वीर सिंह रावत ,राजेंद्र शर्मा, महबूब खान, मुकेश बेनीवाल ,रमेश बेनीवाल और सतवीर सिंह आदि उपस्थित थे।