फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   65 thousand lost due to fasttag online recharge

फास्टटैग को ऑनलाइन रिचार्ज करने के चक्कर में गंवाए 65 हजार

Fri, 27 Nov 2020 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
65 thousand lost due to fasttag online recharge
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को गाड़ी के टोल टैक्स के लिए फास्टटैग कार्ड को ऑनलाइन रिचार्ज करना महंगा पड़ गया। पीड़ित ने टैग को रिचार्ज करने के लिए संबंधित कंपनी का टोल फ्री नंबर भी ऑनलाइन ही सर्च किया था। नंबर पर फोन करने के बाद उसके मोबाइल पर एक लिंक आया, जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से दो बार में करीब 65 हजार रुपये निकल गए। थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित आबिद-अब्बास नकवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह संजय कॉलोनी का निवासी है और एक निजी कंपनी में काम करता है। उसकी गाड़ी में लगे फास्टटैग कार्ड का बैलेंस खत्म होने के कारण उसने उसे ऑनलाइन रिचार्ज करने का सोचा। इसके लिए उसने कंपनी के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले ने एक उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। आरोप है कि लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके मोबाइल से दो बार में 64537 रुपये निकल गये। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर साइबर सेल में भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed