{"_id":"69f4f6826b7b279ed6050b0a","slug":"6436-candidates-will-appear-for-neet-ug-exam-at-18-centres-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68920-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 18 केंद्रों पर 6436 अभ्यर्थी देंगे नीट यूजी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 18 केंद्रों पर 6436 अभ्यर्थी देंगे नीट यूजी परीक्षा
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार को नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एडीसी एवं नोडल अधिकारी अंजली श्रोत्रिया ने की। अंजली श्रोत्रिया ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ और प्राइवेट एजेंसी के कर्मियों का पुलिस सत्यापन सुनिश्चित किया गया है। सभी संबंधित एसडीएम और एसीपी को केंद्रों की रेडीनेस, बुनियादी ढांचा और दिव्यांग एक्सेस की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर धारा 163 लगा दी गई है।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल वैध एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र के आधार पर ही दिया जाएगा। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, पेन स्कैनर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी। जिले में इस परीक्षा के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6436 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।