फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   6260 candidates appeared for the NEET exam at 18 centres.

Faridabad News: 18 केंद्रों पर 6260 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा

Sun, 03 May 2026 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
6260 candidates appeared for the NEET exam at 18 centres.
फरीदाबाद जेसीबोस विश्वविद्यालय  में नीट की परीक्षा देने आए अभ्या​र्थियों के प्रवेश पत्र की जांच
176 रहे अनुपस्थित, जिला प्रशासन ने नकल रोकने के किए पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में रविवार को नीट यूजी परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए जिले में 18 केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 6260 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, 176 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकल रहित और व्यवस्थित कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पेपर संपन्न होने के बाद छात्रों ने बताया कि पेपर मध्यम से कठिन स्तर का रहा। छात्रों ने केमिस्ट्री सेक्शन को आसान से मध्यम स्तर का बताया। प्रश्न पत्र में कुछ प्रश्न एनसीईआरटी से भी लिए गए। सेक्शन ए और बी में कार्बनिक, अकार्बनिक और भौतिक रसायन विज्ञान से समान संख्या में प्रश्न थे। जूलॉजी सेक्शन आसान से मध्यम था लेकिन कुछ इसमें कुछ मुश्किल प्रश्न भी शामिल थे।
विज्ञापन


परीक्षा कुल 720 अंकों की रही, जिसमें चार विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी और बॉटनी शामिल थे। हर सही उत्तर के लिए 4 अंक निर्धारित किए गए थे। वहीं, गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग के तहत एक अंक की कटौती का प्रावधान रखा गया। प्रशासन के अनुसार परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे और धारा 163 लागू रही। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और मोबाइल जैमर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।


छात्रों से बातचीत

पेपर ठीक रहा। फिजिक्स और केमिस्ट्री से सवाल थोड़े घुमावदार पूछे गए थे। जीवविज्ञान से प्रश्न आसान थे, लेकिन हल करने में अधिक समय लग रहा था।- अर्चिता

पेपर अच्छा गया है। मुझे पेपर मध्यम स्तर का लगा। प्रश्नों को हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई। पेपर में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।- दिव्या

फरीदाबाद जेसीबोस विश्वविद्यालय  में नीट की परीक्षा देने आए अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच

फरीदाबाद जेसीबोस विश्वविद्यालय  में नीट की परीक्षा देने आए अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच

फरीदाबाद जेसीबोस विश्वविद्यालय  में नीट की परीक्षा देने आए अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच

फरीदाबाद जेसीबोस विश्वविद्यालय  में नीट की परीक्षा देने आए अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed