फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मेले में दिखेगी रणवीर-दीपिका की जोड़ी

मेले में दिखेगी रणवीर-दीपिका की जोड़ी

Wed, 30 Jan 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
मेले में दिखेगी रणवीर-दीपिका की जोड़ी
मेले में दिखेगी रणवीर-दीपिका की जोड़: रामविलास शर्मा
विज्ञापन

बाजीराव मस्तानी फिल्म का होगा प्रदर्शन, शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री ने की प्रेसवार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 33वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला इस बार ज्यादा भव्य होगा। मेले में बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका को भी आमंत्रण दिया गया है। उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी का प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन मंत्री रामविलास शर्मा ने बुधवार शाम पत्रकारवार्ता में दी।

सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में पत्रकारों से 33वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की तैयारियों की जानकारी देते हुए पर्यटनमंत्री ने बताया कि इस बार मेला और भव्य होगा। मेले में इस साल 32 देशों की कला-संस्कृति के दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल 26 देश आए थे इस बार 32 देशों के कलाकार और शिल्पकार आमंत्रित किए गए हैं, पड़ोसी देश पाकिस्तान को आमंत्रण नहीं दिया गया है। मेले के संबंध में जानकारी शिकायत आदि समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने टोल फ्री नंबर जारी किया। 1800313337474 नंबर जारी करते हुए उन्होंने बताया कि इस नंबर पर मेले से संबंधी सभी जिज्ञासा और समस्याओं का हल मिलेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के कालाअंब में मुगल-मराठा युद्ध हुआ था, इस युद्ध की याद जाता करने के लिए कालाअंब को महाराष्ट्र सरकार विकसित करेगी, भविष्य में यह स्थान पयर्टन स्थल के रूप में विकसित होगा। इस बार मेले में पार्किंग की समस्या नहीं आएगी क्योंकि इसके लिए नौ एकड़ अतिरिक्त स्थान दिया गया है। मेले में फैशन शो भी होगा। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। बालीवुड जोड़ी दीपिका-रणवीर को निमंत्रित किया गया है अभी उनके आने की तिथि निश्चित नहीं है। पत्रकार वार्ता के दौरान पर्यटन मंत्री के साथ जिला उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी, मेला नोडल अधिकारी राजेश जून सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed