{"_id":"5b9fec48867a557ec86ba225","slug":"61537207368-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले बरस आने की कामना के साथ भक्तों ने दी गणपति बप्पा को धूमधाम से विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले बरस आने की कामना के साथ भक्तों ने दी गणपति बप्पा को धूमधाम से विदाई
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले बरस आने का वादा ले गणपति बप्पा को दी विदाई
फरीदाबाद।
उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर सोमवार को गणपति विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुख्य अतिथि रही। उन्होंने भव्य समारोह के लिए उद्योग मंत्री को बधाई दी। इसके बाद गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के बीच उद्योग मंत्री विपुल गोयल और हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने गणपति बप्पा को विदाई दी। पांच दिन तक चले गणपति उत्सव में अंतिम दिन कई राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। आखिरी दिन डिप्टी स्पीकर संतोष यादव और हरियाणा सरकार में मंत्री बनवारी लाल और विधायक सीमा त्रिखा भी गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। गणपति उत्सव के दौरान पंडाल में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान दो हजार छात्रों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित ‘चलो जीते हैं’ लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया जो दूसरों के लिए जीने की प्रेरणा देती है।
विसर्जन से पहले गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भक्तों ने जमकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और ढोल-नगाड़ों पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया। सेक्टर 17 में शोभायात्रा निकालने के बाद पंडाल के अंदर पानी के टब में इको फ्रेंडली तरीके से गणपति जी का विसर्जन कर दिया गया। इस अवसर पर बीजेपी नेता राजेश नागर,मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, मेयर सुमन बाला, डॉक्टर प्रशांत भल्ला, खादी बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, पार्षद नरेश नंबरदार छत्रपाल ,सुभाष आहूजा सहति अनेक लोग मौजूद रहे।