फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   6000 people run for youth programe

छह हजार लोग बने रन फॉर यूथ का हिस्सा

Sun, 12 Jan 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
6000 people run for youth programe
फरीदाबाद। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर यूथ में शहर के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूथ को रवाना किया। सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुए रन फॉर यूथ में सैकड़ों युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। पुलिस व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रन फॉर यूथ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें करीब छह हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में रन फॉर यूथ का आयोजन किया गया। फरीदाबाद में सेक्टर-12 राजकीय खेल परिसर से रन फॉर यूथ का आयोजन किया गया। इसमें पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग के दस किलोमीटर के रन फॉर यूथ में पहला स्थान पूूजा डागर, दूसरा स्थान मोना हुड्डा व तीसरा स्थान शालू ने हासिल किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में दस किलोमीटर में पहले स्थान पर अनिल, दूसरे स्थान पर मोनू व तीसरे स्थान पर अनवेश उपाध्याय रहे। बालक वर्ग के पांच किलोमीटर में पहले स्थान पर अमर, दूसरे पर माधव व तीसरे पर रुद्र रहे। बालिका वर्ग के पांच किलोमीटर के रन फॉर यूथ में पहले स्थान पर काजल, दूसरे स्थान पर आरती व तीसरे स्थान पर नीतू कुमारी रही। महिला श्रेणी में 40 साल की आयु वर्ग में आशा वर्कर रानी गिरी पहले, सुधा मिश्रा दूसरे व सुदेश दलाल तीसरे स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में 50 वर्षीय प्रदीप कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, भाजपा के महामंत्री संदीप जोशी, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला उपायुक्त यशपाल यादव, पुलिस उपायुक्त एनआईटी डॉक्टर अर्पित जैन, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद, सिटी मजिस्ट्रेट बैलीना, एसीपी सेंट्रल महेंद्र वर्मा समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चे, वरिष्ठ नागरिक समेत तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व शहर के आम लोग रन फॉर यूथ में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed