फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   60 lakhs cheated on the pretext of getting goods at low price

कम कीमत में सामान दिलाने का झांसा देकर 60 लाख ठगे

Thu, 26 May 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
60 lakhs cheated on the pretext of getting goods at low price
फरीदाबाद। शहर में लोग कई तरीकों से ठगी का शिकार हो रहे हैं। एक महिला को सस्ता सामान दिलाने के नाम पर ठगों ने 60 लाख रुपये हड़प लिए। दूसरे मामले में एक युवक ने जल्द लोन लेने के चक्कर में 18 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-31 निवासी मीनाक्षी धवन ने पुलिस को बताया कि पति व बेटे के साथ मिलकर एक ट्रेडिंग फर्म चलाती हैं। अप्रैल 2021 में डॉ. अनिरुद्ध और अजय डूंगर नाम के दो लोग उनके कार्यालय आए और कहा कि बड़ी कंपनियों से संपर्क हैं। वे कंपनियों से कम कीमत पर माल उठाकर मार्केट में बेचते हैं। इस काम में काफी मुनाफा है। मीनाक्षी से कहा कि इसमें निवेश करने से फायदा होगा। पीड़िता उनकी बातों में आ गई। उन्हें पहले 10 लाख रुपये दिए। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने कहा कि उनके पास कई कंपनियों से सस्ते दाम पर सामान देने के ऑफर आ रहे हैं। कुछ और रुपये लेकर आरोपी मुंबई जाने बात कहकर चले गए। मुंबई से फोन कर आरोपियों ने और रुपये मांगे। धीरे-धीरे कर आरोपियों ने करीब 60 लाख रुपये ऐंठ लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी सामान नहीं आया। मीनाक्षी व उनके पति ने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

एप डाउनलोड कर 1.66 लाख का लिया लोन, मिल रही धमकियां
चुटकियों में लोन के चक्कर में एक युवक ने मोबाइल पर विभिन्न एप डाउनलोड कर 1.66 लाख रुपये लोन ले लिया। आरोपियों ने एप के माध्यम से पीड़ित के अश्लील फोटो निकाले और 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। नंगला एन्क्लेव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसे किसी ने बताया था कि मोबाइल एप से बिना कोई कागजी कार्रवाई चुटकियों में लोन मिल जाता है। उसे मोबाइल के प्ले स्टोर से लेंडकिंग, मनी मास्टर, नेब लेंड, चेरी लेंड, भारत कैश, एटीओ लेंड, लेंड फास्ट, कैश स्टेशन, क्रेडिट मास्टर, रुफिलो नाम के 10 एप डाउनलोड कर लिए। एप से उसने 1.66 लाख रुपये लोन ले लिया। इसके बाद उसे अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी मिलनी शुरू हो गई। उसके फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील बनाए और रिश्तेदारों को भेजने शुरू कर दिए। रिश्तेदारों व दोस्तों को भी गालियां देनी शुरू कर दीं। डरकर वह अब तक करीब 18 लाख रुपये एप के माध्यम से वापस कर चुका है। अभी भी उसे धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed