{"_id":"693db853295a8934c40839d8","slug":"6-people-duped-of-rs-608-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57857-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगों ने 6 लोगों से ठग लिए 6.08 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगों ने 6 लोगों से ठग लिए 6.08 लाख रुपये
विज्ञापन
अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी
साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 6 लोगों से 6.08 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में महिला भी शामिल है। आरोपियों ने मोबाइल पर लिंक भेजकर, बैंककर्मी बनकर केवाईसी के नाम पर लिंक भेज, बैंककर्मी बन रिफंड देने के नाम पर आदि बहानों से डिटेल लेकर ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत भीम सेन कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका कहना है कि 7 दिसंबर को ठग ने इनसे संपर्क किया। आरोपी ने मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस टीम अब मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर रही है।
दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ के रहने वाले सुनील कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 7 नवंबर को ठग ने कंपनी कर्मचारी बनकर रिफंड देने के बहाने लिंक भेजा। आरोपी ने रिफंड देने के बजाय इनके खाते से ही 39533 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को पलवली गांव के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका आरोप है कि 27 अक्तूबर को अज्ञात ठग ने इनकी जानकारी के बगैर ही खाते से 87199 रुपये ट्रांसफर कर लिए।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-16 के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका कहना है कि 5 दिसंबर को ठग ने बैंककर्मी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने एपीके फाइल भेजकर क्रेडिट कार्ड से 160141 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी की रहने वाली महिला ने दी है। महिला का आरोप है कि 24 नवंबर को ठग ने बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी ले ली। बाद में कार्ड से 232221 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली गई।
छठे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत डबुआ इलाके के रहने वाले अनिल कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 8 सितंबर को ठग ने बैंककर्मी बनकर संपर्क किया और खाते की केवाईसी कराने को कहा। आरोपी ने एपीके फाइल भेजकर डिटेल भरने को कहा। बाद में मोबाइल हैक कर खाते से 49319 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।