फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   6 lakh cheated in the name of getting peon job

Faridabad News: अदालत में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख ठगे

Mon, 03 Apr 2023 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
6 lakh cheated in the name of getting peon job
चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख ठगे
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर कोर्ट पहुंचा पीड़ित तो हुआ खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिहार के जिला मोतिहारी अदालत में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर पर्वतीय काॅलोनी निवासी चंचल कुमार से छह लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने पीड़ित को नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र भी दिया। इसे लेकर पीड़ित करीब अदालत में नौकरी करने गया। कई दिनों तक जब पीड़ित को किसी ने काम के लिए नहीं कहा तो उसने अपनी नौकरी से संबंधित काम के बारे में पूछा, तब मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित चंचल कुमार ने बताया कि वह संजय कॉलोनी में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। कुछ महीने पहले संजय काॅलोनी निवासी प्रदीप और सेक्टर-55 निवासी रवि उसके पास आए और बताया मोतिहारी में अदालत में चपरासी की नौकरी निकली हुई है। वहां उनकी काफी जान-पहचान है। उसकी सरकारी नौकरी लगवा सकते हैं। इसके लिए छह लाख रुपये होंगे।
विज्ञापन

चंचल ने नौकरी के लिए हां कर दी और आरोपियों के खातों में छह लाख रुपये भेज दिए। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने उसे एक नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र दे दिया। दस्तावेज पर मोतिहारी अदालत की मुहर लगी हुई थी। चंचल को भरोसा हो गया कि उसकी सरकारी नौकरी लग गई है। वह नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र लेकर मोतिहारी पहुंच गया और रोजाना ड्यूटी करने अदालत भी जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा है कि अदालत परिसर में एक व्यक्ति रोजाना उसकी रजिस्टर में हाजिरी भी लगवाता था। हाजिरी लगाने के बाद वह पूरे दिन अदालत के बाहर बैठा रहता था। कई दिनों तक किसी ने उसे अदालत ने संबंधित कोई काम नहीं दिया। शक होने पर अदालत में ड्यूटी कर रहे एक अधिकारी को नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र दिखाया। जांच के बाद अधिकारी ने बताया दोनों कागजात फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed