फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   550 illegal houses demolished in Khori

खोरी में 550 अवैध मकानों को किया ध्वस्त

Thu, 22 Jul 2021 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
550 illegal houses demolished in Khori
फरीदाबाद। खोरी गांव में एक दिन की राहत के बाद बृहस्पतिवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। हालांकि कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन इसके बावजूद निगम ने छह पोकलैड और सात जेसीबी से करीब 550 मकान ढहाए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं दिल्ली पुलिस ने लालकुआं क्षेत्र की सीमाओं को भी सील कर दिया। इसके साथ निगम की ओर से कार्रवाई संबंधित रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेज दी गई है। इस मामले में 23 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने 7 जून को आदेश जारी कर नगर निगम और हरियाणा सरकार को लकड़पुर गांव की राजस्व संपदा पर पर बसे खोरी गांव में तोड़फोड़ करने के आदेश जारी किए थे। कोर्ट का आदेश है कि जंगल की जमीन को फिर से जंगल में तब्दील किया जाए। इसके साथ ही बेघर होने वाले घरों के लिए पुनर्वास योजना लाई जाए। कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए नगर निगम द्वारा लगातार तोड़फोड़ की जा रही है। बुधवार को बकरीद होने के कारण निगम की ओर से कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की अल सुबह पुलिस ने दिल्ली के लालकुआं चुंगी नंबर तीन के क्षेत्र को सील कर दिया। गलियों में भी पुलिस का पहरा बिठा दिया गया। घरों में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई। जैसे ही गांव में निगम का तोड़फोड़ दस्ता पहुंचा, लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों के विरोध के बीच निगम ने कार्रवाई जारी रखी। छह घंटे चली कार्रवाई के दौरान टीम ने लगभग 550 मकान जमींदोज कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर बदली रणनीति
बृहस्पतिवार को निगम की तोड़फोड़ के लिए बनाई गई नई रणनीति भी नजर आई। पहले जहां तोड़फोड़ की गई थी। इसके मलबे को साफ किया गया। बंगाली कॉलोनी की तरफ भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। इसके साथ ही दिल्ली प्रह्लादपुर क्षेत्र से गांव में प्रवेश करने वाले सभी इलाके बंद कर दिए गए। इसके बाद घेराबंदी कर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई।

वर्जन-
तोड़फोड़ की कार्रवाई लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को करीब छह घंटे गांव में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान की दिल्ली के सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। बंगाली कॉलोनी के आसपास पुलिस की तैनाती की गई। किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन से बचने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया गया। - डॉ. गरिमा मित्तल, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed