{"_id":"685adb664b9ba09e2502f53c","slug":"542-drivers-were-challaned-in-one-day-60-accused-were-arrested-faridabad-news-c-24-1-gr11004-115688-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक दिन में 542 वाहन चालकों के चालान, 60 आरोपियों की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक दिन में 542 वाहन चालकों के चालान, 60 आरोपियों की गिरफ्तारी
Tue, 24 Jun 2025 10:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
पलवल। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण-19 के तहत पलवल पुलिस ने मंगलवार को 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें छह उद्घोषित अपराधी और तीन बेल जंपर शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार थे। वहीं, सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर 542 वाहन चालकों के चालान किए गए।
इस अभियान में अवैध शराब, नशे के पदार्थ, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा में लगी रकम और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किए गए। पुलिस ने शराब तस्करी के 13 मामलों में 11 आरोपियों से 630 बोतल देसी और 19 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। जुआ अधिनियम के तहत पांच मामलों में 5780 रुपये की राशि जब्त की गई। एनडीपीएस के तहत एक आरोपी से चुरा पोस्त और अफीम बरामद की गई। शस्त्र अधिनियम के तहत तीन आरोपियों से हथियार बरामद किए गए।