फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पारिवारिक मामलों में लक्ष्मण की दखलंदाजी से परेशान था विजय

पारिवारिक मामलों में लक्ष्मण की दखलंदाजी से परेशान था विजय

Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक मामलों में लक्ष्मण की दखलंदाजी से परेशान था विजय
पिकअप चालक हत्याकांड
विज्ञापन

पारिवारिक मामलों में लक्ष्मण की दखलंदाजी से परेशान था विजय
कई बार दे चुका था चेतावनी, नहीं माना तो कर दी हत्या
हत्या के बाद फोन कर मां को भी दी थी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-चार भूजल भवन के पास पिकअप चालक की हत्या आरोपी विजय उर्फ सन्नी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने गीता कॉलोनी, दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी का कहना है कि मृतक लक्ष्मण उनके पारिवारिक मामलों में दखल देता था और उसकी मां के साथ मिलकर संपत्ति हड़पना चाहता था। इस लिए उसने उसकी हत्या कर दी। लक्ष्मण की हत्या के बाद आरोपी ने अपनी मां को भी फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी।
गत 18 जनवरी की रात भूजल भवन के पास घायल हालत में मिले कैलाश नगर, पलवल निवासी लक्ष्मण शर्मा को राहगीरों ने एस्कॉट्स अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। जांच के दौरान पता चला कि लक्ष्मण को कमर से नीचे चार गोलियां लगी थी। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि वारदात को एसजीएम नगर निवासी विजय उर्फ सन्नी ने अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ व थाना एसजीएम नगर की टीम उसकी तलाश में लगी थी। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने सन्नी को रानी गार्डन, गीता कॉलोनी, दिल्ली से धर दबोचा।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान सन्नी ने बताया कि लक्ष्मण उनके पारिवारिक मामलों में दखल देता था। इसके अलावा उसे उसका अपनी मां के साथ उठना बैठना भी पसंद नहीं था। इसको लेकर वह कई बार अपनी मां व लक्ष्मण को चेतावनी दे चुका था। पुलिस के अनुसार सन्नी ने कुछ समय पहले ही 23 लाख रुपये में अपना घर बेचा था। ऐसे में लक्ष्मण ने उसकी मां के हवाले से नोटिस भेजकर आधा हिस्सा मांगा था। इस पर उसे शक हुआ कि लक्ष्मण उनकी संपत्ति भी हड़पना चाहता है। इस पर सन्नी ने उसे मारने की योजना बनाई। उसने उत्तर प्रदेश से एक पिस्तौल व 20 कारतूस खरीदे थे। इनमें से चार-पांच उसने हवाई फायर करके चला दी थी। छिपने के लिए गीता कॉलोनी, दिल्ली में कमरा किराए पर ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 जनवरी को वह एनआईटी पांच से लक्ष्मण के पीछे लग गया। भूजल भवन से पहले उसने उसे रोकने के लिए गोली भी चलाई, मगर वह नहीं रुका। इस पर उसने अपनी मोटरसाइकिल पिकअप गाड़ी के आगे अड़ा दी। लक्ष्मण ने जैसे ही गाड़ी रोकी तो आरोपी ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। चार-पांच गोलियां चलाने के बाद वह वहां से फरार हो गया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी मां सहित तीन-चार लोगों को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed