{"_id":"5be56efabdec22693d121b34","slug":"51541762810-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान एसोसिएशन ने मनाया दिवाली मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान एसोसिएशन ने मनाया दिवाली मिलन
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजस्थान एसोसिएशन ने मनाया दिवाली मिलन
फरीदाबाद। राजस्थान एसोसिएशन द्वारा दिवाली परिवार मिलन, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट प्रसाद के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर-10 स्थित राजस्थान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम से पूर्व एक दीया बेटी के नाम जैसा एक खूबसूरत विचार राजस्थान एसोसिएशन के सदस्यों ने रखकर दीये जलाएं। एसोसिएशन के प्रधान अरुण बजाज के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने संगठन के मानक लाल भंसाली व भजन सम्राट विनोद अग्रवाल के स्वर्गवास पर 2 मिनट का मौन रखकर सभी सदस्यों ने उनको श्रद्धांजलि दी। प्रधान अरुण बजाज ने कहा कि दिवाली जिस तरह से दीयों से जगमगा कर मनाई जाती है, उसी तरह हमें भी आपस में एक दूसरे के साथ मिलकर दीये जलाकर इस दीये की रोशनी से एक दूसरे को परिपूर्ण करना चाहिए और खुशियां बाटनी चाहिए।
इस अवसर पर भजन संध्या मशहूर कोमल चोपड़ा एंड पार्टी ने अपने तीन मुख्य कलाकारों के साथ पेश किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार अग्रवाल, मनोज रूंगटा, मधुसूदन लड्ढा, ऋषि अग्रवाल, एलएम नेहवर, रमेश झवर, नारायण झवर, मधु सुधन माटोलिया, मनोज टाटिया, सुरेश राठी और केके मिश्रा आदि मौजूद रहे।