फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 thousand drivers not relieved from the jaam

Faridabad News: छह साल बाद भी हाईवे पर 50 हजार वाहन चालकों को जाम से राहत नहीं

Thu, 12 Oct 2023 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
50 thousand drivers not relieved from the jaam
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में छह साल बाद भी हाईवे पर बल्लभगढ़ में आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) को चार लेन से बढ़ाकर सात लेने बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ी है। जिससे रोजाना करीब 50 हजार वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। खासकर सुबह-शाम नौकरी पेशा लोगों को काफी दिक्कत होती है।
दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग बल्लभगढ़ अनाज मंडी के पास रेलवे लाइन को पार करता है। रेलवे लाइन को पार करने के लिए एनएचएआई ने चार लेन का रेलवे ओवरब्रिज बनाया हुआ है। हाईवे छह लाइन का बनाए जाने के बाद से आरओबी काफी संकरा हो गया है। इस हाईवे से रोजाना करीब 50 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। आरओबी के आसपास कई बड़ी कंपनियां भी है। जिनमें हजारों लोग काम करते है जो इसी आरओबी से अपनी कंपनियों को जाते है। आरओबी संकरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी से जूझना पड़ता है। इस कारण कई बार वे देरी से भी अपनी कंपनी पहुंचते है। वहीं, अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए करीब छह साल पहले एनएचएआई ने रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने के लिए तीन लेन का एक और रेलवे ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया था। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए स्थानीय एनएचएआई कार्यालय ने रेलवे ओवरब्रिज बनाने के मकसद से रेलवे मुख्यालय को पत्र भी लिखा था। पत्र में रेलवे से इस ओवरब्रिज को बनाने की मंजूरी देने की देने का आग्रह किया था। छह साल बाद भी योजना फाइलों से निकलकर धरातल पर नहीं उतर सकी है।
विज्ञापन




रोजाना रहता है ट्रैफिक जाम



रेलवे ओवरब्रिज ब्रिज की चार लेन होने की वजह से यहां सुबह-शाम ट्रैफिक जाम के हालात बने रहते हैं। मौजूदा समय में दो लेन दिल्ली से आगरा जाने की ओर हैं। इसी तरह आगरा से दिल्ली जाने के लिए दो लेन की व्यवस्था है। यहां पर सब्जी मंडी और अनाज मंडी भी है। इस वजह से यहां ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। इसके अलावा रेलवे ओवरब्रिज के आसपास सेक्टर- 58, 59 और सेक्टर-25 सहित कई औद्योगिक क्षेत्र भी हैं। सुबह-शाम फैक्टरी कर्मचारियों की आवाजाही से भी रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लगता है। वहीं पलवल की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या भी सुबह-शाम के वक्त बढ़ जाती है। इससे जाम के हालात बने रहते हैं। पिछले काफी समय से रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन एनएचएआई बाकी निर्माण कार्यों की वजह से इस दिशा में आगे नहीं बढ़ पा रहा था। लेकिन अब एनएचएआई ने चौड़ाई को बढ़ाने के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आगरा के लिए चार लेन बनाने की योजना



रेलवे ओवरब्रिज की तीन अतिरिक्त लेन बनने के बाद रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई सात लेन की हो जाएगी। एनएचएआई की योजना है कि चार लेन दिल्ली से आगरा जाने की ओर बनाई जाएंगी। तीन लेन आगरा से दिल्ली जाने की ओर होंगी। वाहन चालक यहां फर्राटा भर सकेंगे।



वर्जन



हाईवे को सात लेन करने की योजना को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा। इसके लिए जल्द मुख्यालय को पत्र योजना के संबंध में जानकारी ली जाएगी।
- वीके जोशी, निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed