{"_id":"688e6954f73d1fb8910cad9d","slug":"50-students-took-admission-in-pg-course-on-the-second-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48443-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पीजी कोर्स में दूसरे दिन 50 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पीजी कोर्स में दूसरे दिन 50 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट जारी होने के दूसरे दिन तक जिले के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में कुल 50 छात्रों ने दाखिला लिया है। दाखिले की प्रक्रिया लगातार जारी है और छात्र-छात्राएं अपने दस्तावेज के साथ संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट कर रहे हैं।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस बार विद्यार्थियों की सबसे अधिक रुचि व्यावसायिक कोर्स जैसे एम.कॉम, एम.एससी (फिजिक्स) और कंप्यूटर साइंस में देखने को मिल रही है। इन कोर्सों में पहले से ही अधिक मांग रही है, जिसके चलते इनकी कट ऑफ भी अपेक्षाकृत अधिक रही।
राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-16ए, राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान और राजकीय महाविद्यालय बल्लभगढ़ में इन विषयों में सबसे ज्यादा कट ऑफ दर्ज की गई है। उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि पीजी कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया 4 अगस्त तक चलेगी।