फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 dilapidated roads of the city will shine before the rain

Faridabad News: बारिश से पहले शहर की 50 जर्जर सड़कें होंगी चकाचक

Sat, 20 May 2023 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
50 dilapidated roads of the city will shine before the rain
सरकार ने 106 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया, टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


धनंजय चौहान
फरीदाबाद। खस्ताहाल सड़कों की समस्या से जूझ रहे शहर वासियों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली सभी 50 सड़कों को बारिश से पहले बना दिया जाएगा। इसके लिए 106 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में सड़कों का रखरखाव और देखरेख की जिम्मेदारी नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की है। इनमें लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत करीब 50 सड़कें आती हैं जिनकी लंबी करीब 54 किमी है और शहर को जोड़ने वाली हैं। इन सड़कों की हालत बेहद खराब है। पिछले दिनों हुई बारिश से सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए। सड़कों की हालत खराब होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। खासकर रात के अंधेरे में सड़कें लोगों की आवाजाही के लिए बिलकुल सुरक्षित नहीं है। इन सभी सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने 110 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेजा था। सरकार की तरफ से 106 करोड़ रुपये के बजट मंजूरी दी गई है। विभाग ने टेंडर लगा दिए हैं। इससे जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



सबसे अधिक जर्जर सड़कें तिगांव क्षेत्र में
लोक निगम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक जर्जर सड़कें तिगांव विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां करीब 20 सड़कों की हालत खराब है। इसी प्रकार एनआईटी क्षेत्र में 15, पृथला 11, बल्लभगढ़ में 5, फरीदाबाद में एक, बड़खल में एक सड़क शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण में ये सड़कें बनाई जाएंगी
मेवला महाराजपुर से ग्रीन फील्ड कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क, फरीदाबाद-ददसिया गांव रोड, सीकरी रोड आदि।

विभाग के अंतर्गत आने वाली करीब 54 किमी लंबी सड़कों को बनाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इनके टेंडर हो गए हैं। सरकार से बजट को मंजूरी मिल गई है। इनके बनने से ग्रामीणों क्षेत्र से शहर की कनेक्टिविटी आसान होगी।
- प्रदीप संधू, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed