फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 bed hospital to be built in Sehatpur

जमीन तलाशने में ही लग गए चार साल, अस्पताल बनने में कितना समय लगेगा, सेहतपुर में बनना है 50 बेड का अस्पताल

Fri, 17 Dec 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
50 bed hospital to be built in Sehatpur
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली का ही नतीजा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद सेहतपुर में बनने वाले 50 बेड के अस्पताल के लिए अभी तक उचित जमीन नहीं मिली है। जबकि इसको बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने साल 2017 में ही की थी। 20 करोड़ रुपये का बजट भी पास किया था।
विज्ञापन

नगर पार स्थित सेहतपुर और आसपास के लोगों की काफी समय से मांग है कि उनके लिए समुचित स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की जाए। लोकसभा, विधानसभा व निगम पार्षद के चुनाव में भी कई बार इसके मुद्दे उठे हैं। अस्पताल बनता है तो नहर पार के पांच लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा। सेहतपुर, पल्ला, इस्माइलपुर, दीपावली इंक्लेव, ओम नगर, ओम इंक्लेव पार्ट-वन-टू, रोशन नगर, शिव दुर्गा विहार, सरस्वती कॉलोनी, सेक्टर-91, धीरज नगर, तिलपत, सूर्या विहार आदि कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां रहे रहे लोगों को उक्त अस्पताल के बनने से फायदा होता। स्थानीय लोगों की मानें तो इलाज कराने के लिए उन्हें लगभग 10 से 12 किलोमीटर दूर, जिला नागरिक अस्पताल या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब तिलपत में मिली है जमीन
स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता का कहना है कि नगर निगम ने पहले सेहतपुर में स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल के लिए जमीन दी थी लेकिन उसमें जलभराव था। ऐसे में जमीन लेने मना कर दिया। लिहाजा अब नगर निगम द्वारा तिलपत में जमीन दी गई है। उसका रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना नगर निगम के कमिश्नर के छुट्टी से वापस आने के बाद जमीन को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। इसके बाद अस्पताल बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed