फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50-50 thousand prize crooks wild and badge arrested

Faridabad: 50-50 हजार के इनामी बदमाश जंगली और बिल्ला गिरफ्तार, 15 मामलों में 13 साल से फरार थे आरोपी

Fri, 07 Jul 2023 05:34 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Jul 2023 05:34 PM IST
सार

आरोपी जंगली हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आ गया और बिल्ला अदालत में पेश नहीं हुआ था। आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। अदालत ने 2011 में दोनों भाइयों को भगोडा घोषित कर दिया।

विज्ञापन
50-50 thousand prize crooks wild and badge arrested
50-50 हजार के इनामी बदमाश जंगली और बिल्ला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच सेक्टर- 65 की टीम ने फिरौती, लूट, स्नेचिंग, लडाई- झगडे व अवैध हथियार के मामलो में 13 साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 15 केसों में वांछित अपराधी हैं। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया आरोपियों की पहचान मूल रुप से सोनीपत निवासी हिमांशु उर्फ जंगल व मनोज उर्फ बिल्ला का नाम शामिल है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं, फिलहाल बल्लभगढ़ में रह रहे थे।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के प्रभारी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि आरोपियों को सेक्टर- 3 से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने साल- 2008 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। शुरूआत में साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-23 निवासी प्रॉपर्टी डीलर पंकज को जान से मारने की धमकी दी थी। 2009 में सेक्टर-3 भीकम कॉलोनी निवासी बलराज पर जन्मदिन की पार्टी में किसी बात को लेकर अवैध हथियार से 3-4 फायर किए थे। इस मामले में आरोपियों को आठ साल की सजा हुई थी। 

विज्ञापन


आरोपी जंगली हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आ गया और बिल्ला अदालत में पेश नहीं हुआ था। आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। अदालत ने 2011 में दोनों भाइयों को भगोडा घोषित कर दिया। साल 2010 में बीटेक छात्र विष्णु का एक कैंटर से एक्सीडेंट हो गया आरोपियों ने कैंटर चालक का पक्ष लेते हुए घायल विष्णु के साथ ही मार पीटकर की थी। साल 2011 में चावला कॉलोनी निवासी भगत सिंह से आरोपियों ने कट्टा से धमकी देते देकर 20 लाख की फिरौती मांगी। पैसे नही देने पर मारपीट कर 12000 रुपये लूट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2011 में ही चावला कॉलोनी निवासी अमित कुमार के प्लॉट के फर्जी कागजात तैयार कर कब्जा कर लिया। चावला कॉलोनी निवासी भगत सिंह की दो दुकानों से सामान चोरी किया। 2013 में भगत सिंह नाम के पीडि़त के परिवार को कोर्ट में गवाही देने पर मारपीट कर दी। देसी पिस्तौल हवा में लहराकर जान से मारने की धमकी दी थी। साल 2017 में भगत सिंह के जूते के गोदाम में घुसकर लाठी डंडों से मार पीटकर हाथ पैर तोड़ डाले थे। 



साल 2019 में साथियों की मदद से तिगांव कॉलेज के प्रिंसिपल इकबाल सिंह सिंधु पर जान से मारने की नीयत से हमला करवा दिया। 2020 में संजय कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी विमल कुमार पर जान लेवा हमला किया था। 2020 में साथियों के साथ मिलकर चावला कॉलोनी निवासी भारत भूषण के हाथ पैर तोड़ दिए। आरोपियों ने अपने बडे भाई विकाश उर्फ रिंकू की बेटी का पलवल में अपहरण भी किया था। अदालत द्वारा आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने के बाद क्राइम ब्रांच टीम ने लगातार रेड कर रही थी। आरोपियों को पूछताछ के लिए अदालत मे पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed