फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   5 HCS officers will ensure shuttle bus service to the examination centers at 163 centers

Faridabad News: 163 केंद्रों पर 5 एचसीएस अधिकारी परीक्षा केंद्रों तक सुनिश्चित करेंगे शटल बस सेवा

Thu, 24 Jul 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
5 HCS officers will ensure shuttle bus service to the examination centers at 163 centers
- 26-27 जुलाई को 5 पिकअप प्वाइंट से 163 परीक्षा केंद्रों के लिए चलेंगी बसें
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। जिला प्रशासन ने 26 और 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा के लिए तैयारियां की हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों से शटल बस सेवा चलाई जाएगी। प्रशासन ने पांच अलग-अलग क्षेत्रों के पिकअप प्वॉइंट भी तय कर दिए हैं। इन 5 पिकअप प्वाइंट से बाहरी जिलों से आने परीक्षार्थियों के शटल बस सेवा चलाई जाएगी। जिसके लिए रूट एक के लिए ईओ एचएसवीपी नवीन कुमार, रूट 2 के लिए एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, रूट 3 के लिए एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, रूट 4 के लिए नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर गौरव अंतिल और रूट 5 के लिए एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज को नियुक्त किया गया है।

रूट नं. 1 : नहरपार सेक्टर 75, निकास 6 सर्वोदय दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे





इस क्षेत्र से छात्रों को लाने-ले जाने के लिए नहरपार सेक्टर 75 निकास 6 सर्वोदय को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है। यहां से एमराल्ड कॉन्वेंट स्कूल, वर्ल्ड स्ट्रीट, सेक्टर 79 भतोला, फ़रीदाबाद, परमहंस एसआर एसईसी स्कूल, गांव खेड़ीकलां, ग्रेटर फरीदाबाद, शिव नादर स्कूल, सेक्टर 82, फरीदाबाद, नारायण ई-टेक्नो स्कूल, सेक्टर 77, ग्रेटर फरीदाबाद (ब्लॉक-ए), (ब्लॉक-बी), श्रीराम मिलेनियम स्कूल, गांव बुढैना के पास, सेक्टर 81, फरीदाबाद (ब्लॉक-ए), (ब्लॉक-बी), एडमिन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 80, बरौली, फरीदाबाद, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर 81, ग्रेटर फरीदाबाद (ब्लॉक-ए), (ब्लॉक-बी), गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदपुर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन







रूट नंबर 2 - एनआईटी फरीदाबाद दशहरा ग्राउंड की जिम्मेदारी एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद को




इस क्षेत्र से छात्रों को लाने-ले जाने के लिए एनआईटी फरीदाबाद दशहरा ग्राउंड को पिकअप प्वाइंट बनाया गया है। यहां से गवर्नमेंट एसआर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी-1 फरीदाबाद, एमसीएफ ऑडिटोरियम के सामने एनआईटी फरीदाबाद, केएल मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर 1, नेहरू ग्राउंड, एनआईटी, फरीदाबाद, विद्या निकेतन स्कूल, 2 एम, एनआईटी, फरीदाबाद, पीएम श्री गवर्नमेंट। गर्ल्स एसआर. एसईसी. स्कूल, एनआईटी, फरीदाबाद, लखानी धर्मशाला के पास आदि स्थान शामिल हैं। इसी प्रकार कुल पांच रूट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed