{"_id":"5c505c66bdec22578f2a8cce","slug":"41548770406-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा स्टेट सीनियर वुमन फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन 6 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा स्टेट सीनियर वुमन फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन 6 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वुमन फुटबाल चैंपियनशिप 6 से
फरीदाबाद। हरियाणा फुटबाल संघ 6, 7 और 8 फरवरी को जिले में हरियाणा स्टेट सीनियर वुमन फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है। इसमें प्रदेश के 20 जिलों की टीम भाग लेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 5 फरवरी की शाम को प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज करेंगे। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मैच ट्रॉफी का भी लोकार्पण किया गया।
प्रेस वार्ता में हरियाणा फुटबाल संघ के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फुटबाल के लिए जीवनभर कार्य करने वाले स्वर्गीय रमेश सब्बरवाल के नाम पर हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन की ओर से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। हरियाणा फुटबाल संघ की ओर से यह नई पहल की जा रही है। हरियाणा फुटबाल संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. अमित भल्ला और महासचिव ललित चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में करनाल, फतेहाबाद, जींद, झज्जर, पानीपात, गुरुग्राम, कैथल, फरीदाबाद, भिवानी, सिरसा, सोनीपत, चरखी दादरी, यमुनानगर, हिसार, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल और अंबाला की टीम हिस्सा ले रही हैं। करीब 400 से ज्यादा खिलाड़ियों के ठहरने के लिए मार्डन स्कूल सेक्टर-17 में व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के मैच राजा नाहर सिंह स्टेडियम के फुटबाल ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 50 हजार, दूसरे स्थान पर रही टीम को 30 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 20 हजार रुपये की इनाम राशि दी जाएगी।