{"_id":"5b85603442c792466b46204c","slug":"41535467572-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत सुनने मात्र से ही मिल जाती है पापों से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत सुनने मात्र से ही मिल जाती है पापों से मुक्ति
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर-23 की संजय कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर मंगलवार को हवन-भंडारे का आयोजन किया गया। एनआईटी विधायक नगेंद्र भड़ाना भी हवन में शामिल हुए।
विज्ञापन
सुबह के समय हुए हवन आयोजन में कथा आयोजकों के साथ ही स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और आहुति डाली। काशी से पधारे कथा वाचक आचार्य सर्वेश्वर आनंद ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को सुनने मात्र से ही समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर आचार्य सर्वेश्वर आनंद ने श्रीमद्भागवत का सार और कलयुग में कलि काल के पाप को धोने वाली कथा का भी वर्णन किया। हवन के बाद प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन