फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4 more accused arrested in fake currency case from Khanna Punjab, fake currency worth Rs. 6 lakh recovered

Faridabad News: नकली नोटों के मामले में 4 और आरोपी खन्ना पंजाब से गिरफ्तार, 6 लाख के नकली नोट बरामद

Sun, 06 Apr 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
4 more accused arrested in fake currency case from Khanna Punjab, fake currency worth Rs. 6 lakh recovered
31 मार्च को 500-500 रुपये के 388 नकली नोट के साथ दो आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने छह लाख रुपये कीमत के 500 रुपये के नकली नोटों के साथ पंजाब के खन्ना क्षेत्र से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 31 मार्च को अपराध शाखा की टीम ने 500-500 रुपये के 388 नकली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

31 मार्च की रात को अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने आईएमटी फरीदाबाद से योगेश निवासी महावीर कॉलोनी बल्लभगढ़ व विष्णु निवासी गांव सुनहेरा भरतपुर राजस्थान को 500-500 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था। योगेश से 500-500 के एक लाख रुपये के 200 नकली नोट तथा विष्णु से 500/500 के 188 नकली नोट कुल 94 हजार रुपए बरामद हुए थे। थाना सदर बल्लभगढ़ में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने अब कार्रवाई करते हुए सौरभ, प्रगट व शुभम उर्फ शिवा को 2 अप्रैल को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया। शुभम उर्फ शिवा ने पूछताछ में बताया कि वह तथा राजेश उर्फ बबलू निवासी गुरु हरिकिशन कॉलोनी खन्ना पंजाब मिलकर नकली नोट बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश उर्फ बबलू को 4 अप्रैल को खन्ना पंजाब से गिरफ्तार किया गया है, आरोपी के पास से एक लैपटॉप, प्रिंटिंग मशीन, नकली नोट बनाने की डाई व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं साथ ही 6 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। मामले में पूछताछ जारी है।
-----
तीन लाख रुपये के लाए थे नकली नोट

पूछताछ में उन्होंने बताया था कि फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में 3 लाख के नकली नोट खन्ना पंजाब से लेकर आए थे। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपये दिए थे। इन नकली नोटों में से 106000 रुपये उन्होंने बाजार में चला भी दिए।

---
रोहतक जेल में हुई थी गिरोह से मुलाकात
विष्णु ने पूछताछ में बताया कि वह रोहतक जेल में एक 420 के मामले में बंद था, जहां पर उसकी मुलाकात सौरभ वासी वार्ड नंबर 5 अमलोह फतेहगढ़ साहिब पंजाब से हुई थी। जेल से छूटने के बाद उसकी सौरभ से बात हुई तो सौरभ ने अपने दोस्त प्रगट निवासी शहर खन्ना लुधियाना पंजाब से मिलाया। प्रगट ने बताया कि उसका दोस्त शुभम उर्फ शिवा वासी शहर खन्ना पंजाब के पास नकली नोट हैं और वह असली जैसे दिखाई देते हैं। इनको मार्केट में चलने पर पता नहीं चलता कि वह नकली हैं। विष्णु व योगेश फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में 3 लाख के नकली नोट खन्ना पंजाब से लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed