फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4 died in train accident

ट्रेन की चपेट में आने से सफाईकर्मी समेत तीन की मौत

Sun, 20 Oct 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
4 died in train accident
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के समीप एक सफाई कर्मचारी के साथ कुल तीन लोगों के शव को जीआरपी थाना पुलिस ने बरामद किया है। जीआरपी थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जीआरपी थाने में तैनात सफाई कर्मचारी अजय की मौत हो गई। वह एनआईटी थाना क्षेत्र के गांधी कॉलोनी से रेलवे स्टेशन की तरफ रविवार सुबह ड्यूटी के लिए रेलवे ट्रैक के सहारे आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक ट्रेन के चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। एक राहगीर ने इसकी सूचना जीआरपी थाना को दी। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर परिजन को सूचित कर दिया। उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे मेवला महाराजपुर स्थित सिग्नेचर फैक्ट्री के समीप बिहारी कॉलोनी में रहने वाले करीब 30 वर्षीय युवक के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान बिहारी कॉलोनी निवासी अभिषेक नारायण पुत्र शशि नारायण के रूप में हुई है। वहीं तीसरे शव को पुलिस ने स्टेशन से कुछ दूरी पर बरामद किया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके जेब से जीआरपी पुलिस ने 2050 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस उसके शव को बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा कर पहचान की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed