फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4 arrested for duping Rs 7.69 lakh on the pretext of Telegram task

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 7.69 लाख की ठगी में 4 गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
4 arrested for duping Rs 7.69 lakh on the pretext of Telegram task
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने राजस्थान के टोंक से पकड़े आरोपी
विज्ञापन

एक आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही टीम, बाकी तीन को भेजा जेल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 7.69 लाख रुपये की ठगी में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले कुशल (25), बुधी प्रकाश (21), लेखराज (38) व सुनील (25) शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि कुशल व बुधी प्रकाश खाताधारक हैं। कुशल के बैंक खाते में 59 हजार रुपये व बुधी प्रकाश के खाते में 1 लाख रुपये आये थे। दोनों ने अपना खाता आगे सुनील को दिया था। वहीं सुनील यह खाते लेखराज को देता था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सुनील, बुधी प्राकश, लेखराज 12वीं व कुशल ग्रेजुएट है। चारों आरोपी आसपास के रहने वाले हैं और आपस में जानकार हैं। आरोपी लेखराज को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। बाकी 3 आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-64 की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जून 2025 में उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें फुट लॉकर वेबसाइट के बारे में बताया गया। फिर ठगो ने एक एप डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा। इस लिंक के जरिये एप डाउनलोड करने पर महिला को 1000 रुपये का बोनस मिला। इन रुपयों से महिला को ऑनलाइन ही जूते व कपड़े खरीदने की टास्क दी गई। फिर ठगों ने महिला को टेलीग्राम में प्रीपेड टास्क में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा दिया। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये ठगों द्वारा बताए बैंक खातों में 769308 रुपये भेज दिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed