फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   36th Surajkund International Handicrafts to start from Friday Vice President Jagdeep Dhankhar will inaugurate

Surajkund Mela : आज से 36वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला शुरू, उपराष्ट्रपति धनखड़ करेंगे शुभारंभ

Fri, 03 Feb 2023 01:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Feb 2023 01:35 AM IST
सार

पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने बताया कि मेले के माध्यम से जी-20 देशों के राजदूत और प्रतिनिधियों को भारतीय संस्कृति से रू-ब-रू कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
36th Surajkund International Handicrafts to start from Friday Vice President Jagdeep Dhankhar will inaugurate
36वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का आज से आगाज होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शाम चार बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के राजदूत और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे। मेला परिसर एससीओ देशों के साथ जी-20 और पूर्वोत्तर राज्यों की कला संस्कृति की छंटा बिखेरेगा।

विज्ञापन

पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने बताया कि मेले के माध्यम से जी-20 देशों के राजदूत और प्रतिनिधियों को भारतीय संस्कृति से रू-ब-रू कराने की तैयारी है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पर्यटन मंत्री कंवर पाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और मंत्री मूलचंद शर्मा मौजूद रहेंगे। मेला आम लोगों के लिए चार फरवरी से खुलेगा, लोग काउंटर के साथ बुकमाईशो पर भी टिकट बुक करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शंघाई सहयोग संगठन देशों के लिए अलग जोन
मेला परिसर में मुख्य चौपाल के पीछे शंघाई सहयोग संगठन से जुड़े देशों के हस्तशिल्पियों के लिए अलग जोन तैयार किया गया है। इसमें ईरान, रूस, चीन, तकाजिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के हस्तशिल्प शामिल हैं।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर के आठ राज्य थीम स्टेट बने
पूर्वोत्तर के आठ राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा को मेले का थीम स्टेट बनाया गया है जबकि इस बार शंघाई देशों को मेले का भागीदार देश बनाया गया है। मेले में 45 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इनमें कजाकिस्तान, चीन, रूस, उजबेकिस्तान, आर्मीनिया, तुर्किये, कंबोडिया और यूएई के अलावा किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान, मंगोलिया, श्रीलंका, नेपाल, सउदी अरब, कतर, मिस्र , कुवैत, म्यांमार, मालदीव और बहरीन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed