{"_id":"69123394c17ec61eb40d3204","slug":"338-challans-were-issued-and-a-fine-of-over-rs-538-lakh-was-collected-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55440-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 338 चालान कर वसूला 5.38 लाख से अधिक का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 338 चालान कर वसूला 5.38 लाख से अधिक का जुर्माना
विज्ञापन
स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम फरीदाबाद ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीते दिनों बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। निगम की विभिन्न टीमों ने कुल 338 चालान काटे और 5.38 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला है।
नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर एवं स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर एशवीर सिंह के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में सबसे अधिक चालान सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ किए गए। इस श्रेणी में 135 चालान कर 1.75 लाख का जुर्माना लगाया गया है। प्लास्टिक कैरी बैग और अन्य प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग पर 115 चालान कर 90 हजार का जुर्माना वसूला गया जबकि अन्य प्रकार के उल्लंघनों पर 30 चालान के माध्यम से 1.66 लाख का दंड लगाया गया। निर्माण मलबा (सीएंडडी वेस्ट) गलत स्थान पर डालने पर 4 चालान में 21500 व खुले में शौच करने पर 19 चालान में 7,505 और कचरा या गार्डन वेस्ट जलाने पर 18 चालान में 54500 का जुर्माना लगाया गया।
इसी तरह स्लज वाटर टैंकर से अवैध डिस्चार्ज पर 2 चालान में 7500, पशुओं का गोबर या अवशेष खुले में डालने पर 3 चालान में 5502, मांस का अवैध विक्रय करने पर 8 चालान में 5004, पेयजल की बर्बादी पर 2 चालान में 3501 कचरे के पात्र न रखने वाले मकान मालिकों पर 4 चालान में 2000 और बिना अनुमति बैनर पोस्टर या फ्लेक्स लगाने पर 2 चालान में 1000 का जुर्माना किया गया। आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि निगम शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नियमित रूप से ऐसे निरीक्षण अभियान चलाता रहेगा।