फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   33 units sealed for not paying property tax

प्रॉपर्टी टैक्स न देने पर 33 इकाइयों को किया सील

Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
33 units sealed for not paying property tax
फरीदाबाद। प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर नगर निगम ने शनिवार को भी कई क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई की। क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों ने एनआईटी जोन-1, ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 और 2, बल्लभगढ़ जोन -1 और 2 में अभियान चलाकर 33 इकाइयों को सील किया। इस पर करीब 43 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिए एनआईटी जोन-1 में 13 इकाइयों पर कार्रवाई की। इन पर 13,13,694 रुपये बकाया है। वहीं ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 में 4 इकाइयों को सील किया गया। इन पर 15,91,197 लाख रुपये बकाया है। इसी प्रकार बल्लभगढ़ जोन-1 एवं 2 ने 16 इकाइयों पर कार्रवाई की गई। इस पर 13,40,335 लाख रुपये बकाया है। संबंधित क्षेत्रिय एवं कर अधिकारियों ने बताया कि बड़े डिफॉल्टरों पर सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी। निगम आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि अपने-अपने बकाये की अदायगी तुरंत करें ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके और शहर का विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed