फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई स्वचालित सीढ़ियां, यत्रियों को नहीं होगी परेशानी

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई स्वचालित सीढ़ियां, यत्रियों को नहीं होगी परेशानी

Tue, 26 Feb 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई स्वचालित सीढ़ियां, यत्रियों को नहीं होगी परेशानी
रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां चालू
विज्ञापन

फरीदाबाद। बुजुर्ग यात्रियों को अब ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सीढ़ियां चढ़ने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मंगलवार से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों (एस्केलेटर) की सुविधा शुरू हो गई। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीढ़ियां जनता को समर्पित कीं।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्वचालित सीढ़ियों की सुविधा शुरू होने से राजमार्ग की ओर से आने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आसानी से फुट ओवरब्रिज तक पहुंच सकेंगे। केंद्र सरकार रेलवे के अपग्रेडेशन पर जोर दे रही है। सरकार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ट्रेनों की गति बढ़ाने, नई रेलवे लाइनों का निर्माण, भवन निर्माण, नए कोच आदि पर विशेष जोर दे रही है। एडीआरएम (इनफ्रास्ट्रक्चर) राजीव धनखड़ ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए करीब चार करोड़ की लागत से नया फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा, जो अगले आठ माह में तैयार हो जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर वर्क ऑर्डर भी जारी किया जा चुका है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अनिल प्रताप सिंह, स्टेशन अधीक्षक केसी मीना, टीआई कुमार घनश्याम, स्टेशन उप अधीक्षक संजय राघव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
होडल में रुकेगी गीता जयंती एक्सप्रेस
दैनिक यात्रियों की मांग पर अब कुरुक्षेत्र से चलकर मथुरा जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस का ठहराव होडल में भी होगा। 28 फरवरी से होडल में ठहराव शुरू होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि दैनिक यात्रियों की मांग थी कि इस ट्रेन को होडल में भी रोका जाए। उनकी मांग पर इस ट्रेन का ठहराव होडल में भी करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जीआरपी बैरक हाल देख हुए हैरान
समारोह के बाद एडीआरएम धनखड़ फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बने जीआरपी बैरक की बिल्डिंग एवं अन्य संसाधनों का जायजा लेने पहुंचे। बैरक की जर्जर हालत देख वह ज्यादा देर नहीं रुके और उसकी खस्ता हालत देखकर हैरान रह गए। उन्होंने जीआरपी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए बैरक निर्माण के लिए रेलवे से बजट की मांग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed